दुर्ग ब्रेकिंग: महापौर की बेटी ने लगाया पति-ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप….फॉर्च्यूनर न देने पर प्रताड़ना

 भिलाई रिसाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा की बेटी अल्का साहसी (27 वर्ष) द्वारा दहेज प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी, मारपीट, चरित्रहनन एवं स्त्रीधन रोकने के गंभीर आरोपों पर महिला थाना भिलाई में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने बताया कि शादी (21 जनवरी 2025) के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा फॉर्च्यूनर कार एवं अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती रही। पति द्वारा लगातार अपमानित करना, खाना बनाने में कमी निकालकर मारपीट करना, घरवालों से बात करने से रोकना, ‘डायन’ कहकर मानसिक प्रताड़ित करना तथा कई बार छत से धक्का देने की धमकी दी गई। 4 मार्च 2025 को पीड़िता को घर से निकालकर उसका पूरा स्त्रीधन व आभूषण भी रोक लिया गया।

काउंसलिंग की कई तारीखों—14 अक्टूबर, 28 अक्टूबर, 4 नवंबर और 11 नवंबर—में समझौता न होने पर पुलिस ने जांच कर आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए। इसके बाद पति चित्रांश साहसी, सास शशि साहसी, ससुर ललित साहसी, फूफा ससुर डेरहाराम और चाचा ससुर संदीप साहसी के खिलाफ धारा 85, 351(3), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!