CG BREAKING: सुकमा में ACB की बड़ी कार्रवाई — सब इंजीनियर 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
सुकमा में ACB की बड़ी कार्रवाई — सब इंजीनियर 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया। RES विभाग के सब इंजीनियर प्रदीप बघेल को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
ACB की टीम को शिकायतकर्ता मनीराम कश्यप (सचिव) द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्होंने बताया था कि सब इंजीनियर द्वारा पुलिया मूल्यांकन (Culvert Evaluation) के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि के बाद
ACB ने छिंदगढ़ स्थित सब इंजीनियर के निवास पर छापेमारी की, जहाँ उन्हें पैसे लेते हुए मौके पर गिरफ्तार किया गया।
ACB टीम ने रिश्वत की राशि, दस्तावेज़ और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मौके से ज़ब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। आरोपी सब इंजीनियर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ACB छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत लगातार निगरानी और कड़ी कार्रवाई कर रही है।

