रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता —151 दिन बाद रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर
रायपुर, 8 नवम्बर 2025 सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामलों में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर को रायपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है।
वीरेंद्र तोमर पिछले 151 दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। लगातार उसकी तलाश में जुटी पुलिस को हाल ही में इनपुट मिला कि वह ग्वालियर में छिपा हुआ है। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को सड़क मार्ग से रायपुर लेकर आ रही है। वहीं उसका भाई रोहित तोमर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में विशेष टीम जुटी हुई है।
रायपुर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रविवार को वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी से जुड़े कई अहम खुलासे किए जाएंगे।
रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधी पर शिकंजा कसने में सफलता मिली है।

