दुर्ग ब्रेकिंग: खारुन नदी पुल पर कोयले से भरे ट्रक में लगी भीषण आग…..फायर ब्रिगेड ने बचाई बड़ी जनहानि

कोयले से भरे ट्रक में लगी आग, अग्निशमन दल ने समय रहते पाया काबू

आज दिनांक 06.11.2025 को सुबह लगभग 09:55 बजे, खारुन नदी पुल (कुम्हारी) पर दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहे कोयला भरे ट्रक क्रमांक CG.10.BH.9459 में अचानक आग लग गई। ट्रक के केबिन तथा कोयला जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अज्ञात है, जिसकी जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल अग्निशमन कार्यालय, दुर्ग को सूचित किया गया। अग्निशमन की एक दमकल टीम तुरंत रवाना होकर घटनास्थल पहुँची और फायर कर्मियों ने एक गाड़ी पानी का उपयोग कर आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाया। अग्निशमन दल की समय पर कार्यवाही से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अग्निशमन दल के सदस्य:
दलप्रभारी – घनश्याम यादव
फायर कर्मी – रामनाथ कुर्रे, टिकेंद्र साहू, संतोष साहू, जितेंद्र वर्मा

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी:
श्री नागेंद्र कुमार सिंह

“अग्निशमन कर्मियों ने तत्परता व साहस के साथ आग पर नियंत्रण पाया। उनकी टीमवर्क और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!