भिलाई के गद्दा-पर्दा दुकान में आग….रात में उठा धुआं, फायर टीम ने बचाई कई दुकानें
भिलाई: बीएसपी सेक्टर 6 A मार्केट स्थित श्री विशाल जैन की गद्दा और पर्दों की दुकान में अचानक आग लगने की सूचना आगमन कार्यालय दुर्ग को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन की 3 दमकल टीमों को तत्काल रवाना किया गया।
फायर फाइटर्स ने पहुँचते ही धुएं से भरे दुकान में घुसकर जान जोखिम में डालते हुए 4 दमकल वाहनों के पानी से आग पर नियंत्रण पाया। टीम ने दुकान के सामने, ऊपर तथा पीछे की ओर से लगातार प्रयास करते हुए आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया।
आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, जिसकी जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है।
यह पूरा अभियान जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में संचालित किया गया। इस कार्यवाही में पंद्रह से अधिक अग्निशमन कर्मचारी शामिल रहे।

