छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ा सरेंडर — बस्तर में 200 से अधिक नक्सलियों ने डाले हथियार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर में नक्सलवाद का अंत — 200 से अधिक नक्सलियों ने हथियार डाले

 

दंतेवाड़ा/जगदलपुर, दिनांक 17 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की गई है। बस्तर क्षेत्र में सक्रिय रहे लगभग 200 से अधिक नक्सलियों ने आज मुख्यालय में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma के समक्ष आत्मसमर्पण कर हथियार डाल दिए। आत्मसमर्पण करने वालों में उत्तर पश्चिम सब जोनल प्रभारी रूपेश समेत कई बड़े नक्सली कैडर शामिल हैं।

 

बताया गया कि रूपेश अपने साथियों के साथ गुरुवार को बीजापुर में पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के बाद आज जगदलपुर मुख्यालय में मुख्यमंत्री के सामने औपचारिक रूप से हथियार डालेगा।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा — “बस्तर की वास्तविक शक्ति उसके लोगों की आत्मनिर्भरता, शिक्षा, आजीविका और सामाजिक सम्मान में निहित है। इन्हीं मूल्यों पर आधारित शासन की नीति ने अब दण्डकारण्य के भीतरी इलाकों तक नई उम्मीद और परिवर्तन का संदेश पहुंचाया है। यह अवसर बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक निर्णायक मोड़ का प्रतीक बनेगा।”

 

राज्य शासन ने नक्सल मोर्चे पर न केवल सुरक्षा के स्तर पर ठोस कदम उठाए हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, संचार और आजीविका से जुड़े विकास कार्यों के माध्यम से स्थायी शांति की आधारभूमि तैयार की है। यह सफलता पुलिस और सुरक्षा बलों की रणनीतिक मुहिम, स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों तथा समाज और जनप्रतिनिधियों की रचनात्मक भागीदारी का परिणाम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!