कांग्रेस पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी का मालवीय नगर चौक दुर्ग में जोरदार स्वागत किया गया — अय्यूब ख़ान

 

दुर्ग जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक के दुर्ग शहर जिला अध्यक्ष, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष एवं भिलाई जिला अध्यक्ष के चयन हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के(आब्जर्वर) श्री अजय कुमार जी,(पुर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस उत्तर प्रदेश) का दुर्ग आना आज दुर्ग राजीव भवन में हुआ साथ में पुर्व मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के साथ रहे

कार्यक्रम मीटिंग राजीव भवन के पूर्व मालवीय नगर चौक में अय्यूब खान सचिव प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेतृत्व सैकड़ों कांग्रेसजानों के साथ में स्वागत किया गया।

दुर्ग जिला कांग्रेस में शहर, ग्रामीण एवं भिलाई जिला अध्यक्षों के चयन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री अजय कुमार लल्लू जी का आगमन आज दुर्ग के राजीव भवन में हुआ। उनके साथ इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने मालवीय नगर चौक में पुष्पगुच्छ, माला और नारों के साथ दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात राजीव भवन में आयोजित बैठक में संगठनात्मक चर्चा एवं आगामी जिला अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे जिन्होंने अपने नेताओं के स्वागत में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!