देशभर में नंबर-1: छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा ऑनलाइन सट्टा केस…..NCRB रिपोर्ट का खुलासा

रायपुर, 04 अक्टूबर 2025

ऑनलाइन सट्टा मामलों में छत्तीसगढ़ शीर्ष पर, NCRB रिपोर्ट के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की वर्ष 2023 की रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन जुआ और सट्टेबाज़ी के दर्ज मामलों में छत्तीसगढ़ पूरे देश में पहले स्थान पर है। राज्य में कुल 52 मामले दर्ज किए गए हैं, जो अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक हैं।

 

इस रिपोर्ट के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है और सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि,
“ऑनलाइन सट्टा का फैलाव भूपेश बघेल सरकार के समय हुआ। कांग्रेस के कार्यकाल में इसकी जड़ें मजबूत हुईं, जबकि भाजपा सरकार ने आते ही सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बहुत जल्द ये ग्राफ नीचे आएगा।”

 

वहीं कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि,
“ऑनलाइन सट्टा एप केंद्र सरकार के नियंत्रण में हैं। इन्हें रोकने की जिम्मेदारी भी केंद्र की ही है। भूपेश सरकार के समय 600 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री ने स्वयं प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इन एप्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। सवाल ये है कि केंद्र सरकार अब तक इन्हें बंद क्यों नहीं कर पाई और क्या इस कारोबार से कमाई की जा रही है?”

NCRB की यह रिपोर्ट एक बार फिर राज्य की कानून व्यवस्था और साइबर अपराधों को लेकर राजनीतिक बहस को हवा दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!