BIG BREAKING :महान शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन

भारत के महान शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. मिर्जापुर घराने के इस दिग्गज कलाकार ने ठुमरी, दादरा, चैती और भजन गायन से भारतीय संगीत जगत को समृद्ध किया है. उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और अद्वितीय शैली से शास्त्रीय संगीत को भी आम लोगों तक पहुंचाया है. उनके निधन से संगीत जगत में गहरा शोक है. संगीत प्रेमियों और उनके शिष्यों के लिए यह अपूरणीय क्षति है. बता दे कि आज उनका अंतिम संस्कार बनारस में विधिवत संपन्न किया जाएगा.

संगीतकार पिछले काफी समय बीमार थे. उनका इलाज बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में चल रह था. गुरुवार करीब 4:15 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उन्हें तीन हफ्ते पहले शनिवार को माइनर अटैक आया था जिसके बाद उन्हें BHU के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती करवाया गया था. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनके खून और चेस्ट में इंफेक्शन होने की शिकायत भी की थी.

संगीत दुनिया के अपने इस सफर में पंडित छन्नूलाल मिश्र ने कई बार खुद को साबित किया है. वे पुरस्कारों के धनी है. उन्हें 2010 में पद्मभूषण मिला था और साल 2020 में पद्म विभूषण प्राप्त हुआ था. उन्हें सुर संगीत संसद. बॉम्बे का शिरोमणि पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. उत्तर प्रदेश से संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, बिहार संगीत शिरोमणि और नौशाद अवॉर्ड भी मिल चुके हैं. पंडित छन्नूलाल मिश्र ने साल 2011 में आई फिल्म आरक्षण में भी गाना गाया था. प्रकाश झा की इस फिल्म में उन्होंने ‘सांस अलबेली’ और ‘कौन सी डोर’ जैसे गानों को अपनी आवाज दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!