दुर्ग शहर वासियों के लिये काम की खबर:….दुर्ग नगर निगम का बड़ा निर्णय…..अब तिमाही आधार पर होगा जलकर वसूली, संपत्तिकर होगा अलग…..पढ़ें विस्तार से

राजस्व समिति बैठक में बड़े फैसले अब संपत्तिकर और जलकर की होगी अलग अलग वसूली,
जनता को राहत देने महापौर श्रीमती अलका बाघमार के निर्देश पर जलकर अब प्रत्येक तीन महीने में लिए जाएंगे इसके लिए नया डाटा तैयार किया जा रहा है:

🔹बोरसी हाट-बाजार में निष्क्रिय दुकानदारों का आबंटन निरस्त करने का निर्णय,सिकोला भाठा व नयापारा मार्केट में अवैध व्यापार पर होगी कार्रवाई:
🔹फुटकर व्यापारियों के लिए बोरसी जोन कार्यालय के पास बनेगी गुमटी, मिलेगा स्थायी स्थान,अटल आवास का होगा सत्यापन,अवैध निवासियों को बेदखल कर पात्र हितग्राहियों को मिलेगा लाभ:

🔹दुर्ग नगर निगम की राजस्व समिति की बैठक,राजस्व वसूली, बाजार व्यवस्था और अटल आवास पर लिए गए बड़े निर्णय:
दुर्ग/29 सितम्बर।नगर पालिक निगम,महापौर अलका बाघमार के मार्गदर्शन में निगम की राजस्व समिति की बैठक आज राजस्व प्रभारी शेखर चंद्राकर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने मिलकर निगम की आय बढ़ाने, बाजारों की व्यवस्थाओं को सुधारने और अटल आवास योजनाओं में पारदर्शिता लाने पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में बताया गया कि निगम की विकास योजनाओं के लिए राजस्व वसूली सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन पर्याप्त अमला (मानवबल) नहीं होने से वसूली प्रभावित हो रही है। इसे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय संयुक्त कर वसूली – संपत्तिकर और जलकर की एकजायी वसूली होगी, वहीं नल टैक्स की तिमाही वसूली की जाएगी।बाजार व्यवस्था सुधार, बोरसी हाट-बाजार में निष्क्रिय दुकानदारों का आबंटन निरस्त होगा। सिकोला भाठा व नयापारा मार्केट में दुकानों के बाहर अवैध व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।फुटकर व्यापारियों के लिए सुविधा – बोरसी जोन कार्यालय के पास गुमटी स्थापित कर छोटे व्यापारियों को स्थान आबंटित किया जाएगा अटल आवास सत्यापन – पोटियाकला अटल आवास का भौतिक सत्यापन कर अवैध कब्जाधारियों को बेदखल किया जाएगा और पात्र हितग्राहियों को पुनः आवंटन होगा।मानवबल की मांग – राजस्व वसूली अमले की संख्या बढ़ाने की अनुशंसा की गई।
बैठक में शामिल सदस्य
प्रभारी शेखर चंद्राकर के अलावा कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, विजयंत पटेल, श्रीमती ललिता ठाकुर, गोविंद देवांगन, श्रीमती बबिता यादव, जीतू महोबिया, रामचंद्र सेन, श्रीमती सविता साहू और थानसिंह यादव बैठक में उपस्थित रहे।

