CG BREAKING: दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड से धोखा खाया युवक फिर….गर्लफ्रेंड ने रेप केस में फंसा दिया…..
बिलासपुर : युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट निवासी गौरव सवन्नी (29) ने उसलापुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की लाश दो टुकड़ों में मिली।

मृतक ने घर से निकलने से पहले सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने और रेप केस में फंसाने का आरोप लगाया है। गौरव हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था और काफी दिनों से मानसिक तनाव में था।

परिजनों के अनुसार, गौरव की युवती से मुलाकात ऑनलाइन शादी वेबसाइट के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बने, लेकिन बाद में युवती ने रेप केस दर्ज कराया। इसके चलते गौरव जेल गया था।

शनिवार रात जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन की और पुलिस को सूचना दी। इसके कुछ समय बाद अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश बरामद हुई।
सिविल लाइन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

