दुर्ग कैंप-2 क्षेत्र में चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार – चार लोग घायल

दुर्ग: चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी, 2 गिरफ्तार – 4 घायल

दुर्ग के कैंप-2 क्षेत्र स्थित गायत्री मंदिर के पास शनिवार को चुनरी यात्रा के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों सोनू और सानू को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के समय प्रसाद वितरण के दौरान बच्चों के बीच मामूली विवाद हुआ, जो बढ़कर चाकूबाजी में बदल गया। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि युवकों ने छेड़छाड़ और गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपी चाकू लेकर हमला करने लगे।

सीएसपी छावनी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!