छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर, 25 सितम्बर 2025 मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा। इसके चलते प्रदेश में 24 सितंबर से 26 सितंबर तक जोरदार बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान की गतिविधियों के बढ़ने का अनुमान है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
अगले 24 घंटे में सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर और दुर्ग जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में भी पड़ेंगी झमाझम बौछारें
सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार और दुर्ग जिलों में गरज-चमक और झंझावात के साथ बारिश होने के आसार हैं।
येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 24 सितंबर को सरगुजा, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर और नारायणपुर जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

