CG BREAKING: छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा…..जल्द होगीं शासकीय महाविद्यालयों में 700 नए पदों पर भर्ती
छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय महाविद्यालयों में 700 नए पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी
रायपुर, 15 सितंबर 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्रदान करने के संकल्प के तहत शासकीय महाविद्यालयों में कुल 700 नए पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की है।

इन पदों में 625 सहायक प्राध्यापक, 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल शामिल हैं।
इस महत्वपूर्ण निर्णय से न केवल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षण गुणवत्ता, शोध कार्यों की दिशा, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व सुधार की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा,
“हमारी प्राथमिकता है कि हर युवा को योग्यतानुसार रोजगार मिले और उन्हें सीखने, प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा विकसित करने का बेहतरीन अवसर मिले। यह नियुक्ति प्रक्रिया प्रदेश के शैक्षणिक विकास को नई दिशा देने वाली है।”
इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे न केवल आज के समय की मांग के अनुरूप तैयार हों, बल्कि देश-विदेश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।

