सिविक सेंटर में गूंजा हर-हर महादेव, व्यापारियों को दिया भोले बाबा की बारात का आमंत्रण कार्ड, दया सिंह के साथ भाजपा के पार्षद एवम पूर्व छाया पार्षद रहे मौजूद

शिवनाथ संवाद।।  सिविक सेंटर में रविवार शाम को हर-हर महादेव के जयघोष चारों तरफ गूंजने लगा। जब बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी आमंत्रण कार्ड देने के लिए पहुंचे। समिति के अध्यक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने आमंत्रण कार्ड का वितरण किया। उनके साथ भाजपा के पार्षद वीना चंद्राकार, सरिता बघेल, गिरजा बंछोर, सकुतलासाहू, ईस्वरी नेताम छाया पार्षद ललन यादव, उपासना साहू, चमेली गोतम मौजूद रहें। उन्होंने आमंत्रण कार्ड के साथ लोगों को आग्रह किया है कि वे बाबा की बारात में शामिल होने के लिए जरूर पहुंचे। दया सिंह ने बताया कि, 18 फरवरी को बाबा की बारात निकलेगी। उससे पहले आमंत्रण कार्ड दिया जा रहा है। प्रदेश भर के राजनेताओं को कार्ड दिया जा रहा है। राज्यपाल से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आमंत्रण कार्ड देकर न्यौता दिया जा रहा है।
दया सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को गजब का उत्साह देखने को मिला। बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है। इस जयघोष के साथ कार्यकर्ताओं ने आमंत्रण कार्ड दिया है। आयोजन समिति की ओर से तैयारी जबरदस्त चल रही है। समिति के लोगों को जिम्मेदारी बांट दी गई है। जिम्मेदारियों के साथ इस बार आयोजन कई मायनों में भव्य होने वाला है।

सिविक सेंटर के व्यापारियों में गजब का उत्साह, बाबा की बारात में होंगे शामिल
दया सिंह ने बताया कि जब व्यापारियों को आमंत्रण कार्ड देने के लिए पहुंचे तो व्यापारियों में गजब का उत्साह था। व्यापारियों ने कहा है कि वे पूरे सालभर महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की बारात का इंतजार करते हैं। इस साल कई राज्यों की झांकी देखने को मिलेगा। उसके लिए उत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!