दुर्ग ब्रेकिंग:आर्मी जवान की पत्नी की संदेहास्पद मौत…..एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग दिनांक: 29.08.2025
आर्मी जवान की पत्नी की संदेहास्पद मौत, जांच जारी
दुर्ग। थाना मोहन नगर क्षेत्र में 28 अगस्त को आर्मी जवान मुकेश सिंह की पत्नी प्रीति सिंह (25 वर्ष) का शव बंद कमरे में फांसी पर लटका मिला।

मृतका के परिजनों ने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर व अपमानजनक कॉन्फ्रेंस कॉल से आहत होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही संदेहास्पद मौत बताते हुए हत्या की आशंका भी जताई है।
पति ने अवैध संबंधों के आरोपों से इंकार करते हुए पत्नी पर शक की बीमारी होने की बात कही है।

थाना प्रभारी श्री केशव कोसले ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है। परिजनों व ससुराल पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ऑडियो रिकॉर्डिंग समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले की हर एंगल से विवेचना जारी है।


