दुर्ग ब्रेकिंग: ऋषि पंचमी पर निकली विशाल कावड़ यात्रा
ऋषि पंचमी पर निकली विशाल कावड़ यात्रा शिवनाथ नदी महमरा घाट से जल लेकर छातागढ़ प्राचीन शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक पूर्व सभापति देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांवरिए हुए शामिल…
भाद्रपक्ष ऋषि पंचमी पर आज पारिवारिक कावरिया संघ द्वारा विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया गया जिसके तहत शिवनाथ नदी महमरा घाट से लगभग 8किलोमीटर पैदल कांवर में जल लेकर सैकड़ों कांवरिया छातागढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर जल अभिषेक किया इस दौरान जगह जगह कांवर यात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इस अवसर पर कावड़ यात्रा में शामिल बच्चे व बड़े डीजे में चल रहे शिवभक्ति के गानों में झूमते गाते जा रहे थे

इस कावड़ यात्रा में निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में बाबा धाम यात्रा जाने वाले शिवनाथ बोलबम समिति के कांवरिए भी खुले पांव कांधे में जल लेकर पहुंचे जहां पूजन आरती पश्चात शिवलिंग में जल अर्पण किया।

कांवर यात्रा के संबंध में पारिवारिक कांवरिया समिति के अध्यक्ष छेदी लाल चक्रधारी ने बताया कि समिति द्वारा ऋषि पंचमी के शुभ दिन कांवर यात्रा आयोजित किया जाता है यह समिति का 29वा वर्ष है जिसमे सभी वर्ग के लोग सहयोग करते है

और बड़ी संख्या में लोग कावड़ यात्रा पश्चात विशेष हवन पूजन व भंडारा में शामिल होकर सभी प्रसादी ग्रहण करते है पंडित पूरन प्रसाद दुबे ने बताया कि इस यात्रा का धार्मिक महत्व है क्योंकि ऋषियों के गुरु शिव है और छातागढ़ ऋषियों के तपोभूमि है जहां ऋषि भी एक समय शिव जी का ध्यान लगाते थे ऐसे में आज का दिन जलाभिषेक करना पुण्य फल देता है पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने कहा की बाबाधाम यात्रा के बाद मिनी कांवर यात्रा के रूप शिवनाथ नदी से छातागढ़ तक पैदल कांवर यात्रा करना सुखद अनुभती होती है जन कल्याण के भावना से पारिवारिक कांवरिया समिति द्वारा किया आयोजन सराहनीय है
इस अवसर पर पंडित विक्रांत पुरोहित ने विधिविधान से यज्ञ व पूजन संपन्न कराया।कांवर यात्रा में प्रमुख रूप से,संघ पुरोहित पुरन प्रसाद दुबे,पंडित राम अवतार शर्मा,रमणीय महाराज,पंडित विक्रांत दुबे,ओमप्रकाश शर्मा,शत्रुहान चक्रधारी,विभीषण चक्रधारी, दीनू देवांगन,जय लाल यादव,ललित देवदास,अभिषेक चक्रधारी,व्यंक्तेश्वर चक्रधारी तीरथ साहू,भगवत साहू,छेदी लाल चक्रधारी शत्रुघ्न चक्रधारी राम बाई देवांगन शिवलाल भागीरथी चक्रधारी लक्ष्मण साहू यशराज साहू भारत साहू भोले शंकर चक्रधारी गोपाल गुप्ता अजय गुप्ता गोपाल कुंभकार विभीषण चक्रधारी रमेश पटेल अभिषेक चक्रधारी जगदीश यादव भगवान दास संजय खन्ना गोपाल दास कांता अग्रवाल ओम प्रकाश शर्मा राम अवतार शर्मा पंडित रमणीक महाराज श्याम नेताम उत्तम साहू अशोक सोनी सोनी नीलकंठ देवांगन शुक्ला युवराज साहू प्रेम गुप्ता रवि यादव सहित बड़ी संख्या में कावरिया शामिल थे।

