दुर्ग ब्रेकिंग: बदमाश प्रेमा की मौत से कोहका में सनसनी! बाथरूम से बरामद हुआ शव…
दुर्ग: स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के कोहका में उस समय सनसनी फैल गई, जब थाने का निगरानी बदमाश प्रेमलाल चौहान उर्फ़ प्रेमा मृत अवस्था में बाथरूम से बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं एफएसएल के विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की हर एंगल से जाँच की जा रही है।

