छत्तीसगढ़ में तीन दिन मूसलाधार बारिश का खतरा, कई जिलों में अलर्ट जारी…..

दिनांक: 27 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है।

 

मंगलवार की शाम राजधानी रायपुर में अचानक मौसम ने करवट बदली और करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी तथा वातावरण खुशनुमा बना दिया।

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर केंद्र के अनुसार ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब का असर अब पूरे छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। इसका प्रभाव अगले तीन दिनों (27 से 29 अगस्त 2025) तक बने रहने की संभावना है।

 

 

  • 27 अगस्त 2025 : दक्षिण छत्तीसगढ़ के बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और कोंडागांव जिलों में भारी वर्षा की संभावना है (नारंगी अलर्ट)। वहीं दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार सहित मध्य छत्तीसगढ़ में सामान्य से मध्यम वर्षा की संभावना (पीला अलर्ट) है।

 

  • 28 अगस्त 2025 : प्रदेश के मध्य और दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

 

  • 29 अगस्त 2025 : उत्तर-पश्चिमी छत्तीसगढ़ (जशपुर, कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरबा) में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, जबकि शेष जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

 

सावधानी हेतु निर्देश:

  • निचली बस्तियों और नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें।
  • तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
  • कृषि कार्य के दौरान किसान मित्र मौसम की स्थिति का ध्यान रखें।
  • जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन दल को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

 

मौसम विभाग, रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!