CM साय का जापान दौरा: टोक्यो स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में किए दर्शन
टोक्यो/रायपुर, 22 अगस्त 2025।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जापान की राजधानी टोक्यो स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में दर्शन कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

यह मंदिर टोक्यो का सबसे प्राचीन एवं प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय वर्तमान में जापान और दक्षिण कोरिया के प्रवास पर हैं। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश को आकर्षित करना तथा राज्य के आर्थिक विकास के नए आयामों को खोलना है।


