दुर्ग में मर्डर: भिलाई कैंप-2 में हत्या आरोपी की ही हत्या, पुलिस ने बाप-बेटे को किया गिरफ्तार

छावनी थाना – दुर्ग

दिनांक : 22/08/2025

गवाह को धमकाने पहुंचे हत्या आरोपी की हत्या।
घटना भिलाई कैंप-2 श्याम नगर क्षेत्र की।
हत्या आरोपी सोनू बाबू उर्फ रेड्डी की चाकू से हमला कर मौत।
पुलिस ने आरोपी सुधाकर मोहरे और उसके बेटे को किया गिरफ्तार।

 

 

छावनी सीएसपी श्री हम प्रकाश नायक ने जानकारी दी कि भिलाई कैंप-2 स्थित श्याम नगर क्षेत्र में गुरुवार देर रात हत्या के आरोपी सोनू बाबू उर्फ रेड्डी की हत्या कर दी गई।

 

पूर्व में सोनू बाबू को मोहरे परिवार के एक सदस्य की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। मृतक सुधाकर मोहरे की पत्नी इस मामले की गवाह थी। हाल ही में सोनू बाबू को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

 

 

गवाह को धमकाने के इरादे से सोनू बाबू चाकू लेकर मोहरे परिवार के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। इस दौरान सोनू का चाकू गिर जाने पर सुधाकर मोहरे के बेटे ने उसी चाकू से पेट पर वार कर दिया, जिससे मौके पर गंभीर चोट आई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। आरोपी सुधाकर मोहरे एवं उसके बेटे को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!