दुर्ग ब्रेकिंग: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-14 खिलाड़ियों का चयन 24 अगस्त को, पढ़िए पूरी जानकारी

 

दुर्ग।

दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार अंडर-14 खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 24 अगस्त 2025 को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में आयोजित किया जाएगा।

चयनित खिलाड़ी आगामी बीसीसीआई, सीएससीएस एवं डीडीसीए द्वारा आयोजित टूर्नामेंट, चयन व सिलेक्शन मैचों में हिस्सा लेंगे।

 

चयन प्रक्रिया

 

खिलाड़ियों का चयन उनके स्किल टेस्ट– बैटिंग, बॉलिंग, विकेट कीपिंग, फील्डिंग एवं फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। ट्रायल्स चयनकर्ताओं एवं क्रिकेट बोर्ड ऑब्जर्वर की देखरेख में होंगे। अंतिम 20 सदस्यीय जिला टीम का गठन सिलेक्शन मैच के आधार पर किया जाएगा।

पात्रता

 

कट-ऑफ डेट : 1 सितम्बर 2011 से 31 अगस्त 2013 के बीच जन्में खिलाड़ी पात्र होंगे।

आवश्यक दस्तावेज :

  •    रजिस्ट्रेशन फॉर्म एवं शुल्क
  •   जन्म प्रमाण पत्र (डिजिटल/मैन्युअल)
  •    विगत 6 वर्ष की स्कूल मार्कशीट
  •   आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
  •   नवीन पासपोर्ट साइज कलर फोटो
  •   अन्य जिला से ट्रांसफर खिलाड़ियों हेतु नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट

खिलाड़ियों को क्रिकेट यूनिफॉर्म एवं किट के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

सभी खिलाड़ियों को 31 अगस्त 2025 से पहले छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

 

दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी जूनियर खिलाड़ियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में भाग लेने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!