CG BREAKING: मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के बीच डॉ. रमन सिंह की पीएम मोदी से मुलाकात…….

रायपुर/नई दिल्ली।
छत्तीसगढ़ में संभावित मंत्री मंडल विस्तार और राजनीतिक समीकरणों के बीच आज एक अहम मुलाकात हुई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल गठन की सुगबुगाहट और संगठनात्मक समीकरणों के बीच बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि मुलाकात को लेकर किसी भी नेता ने औपचारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

गौरतलब है कि प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं और कई नए चेहरों को इसमें शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!