छत्तीसगढ़ के आनंद रॉय ने पूरे भारत के 600 से अधिक शतरंज खिलाड़ियों को नागपुर में पछाड़ा, प्रथम स्थान प्राप्त कर जीते 50,000 रुपये नगद और विजेता ट्रॉफी…..

छत्तीसगढ़: नागपुर में 15 से 17 अगस्त 2025 तक आयोजित पाँचवाँ नागपुर बिलो 1700  रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में पूरे भारत से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी आनंद रॉय ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आनंद ने 8½ अंक अर्जित कर सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया और 50,000 रुपये की नगद राशि व विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।

 

 

छत्तीसगढ़ के अन्य खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मयंक सोनारे (बालक अंडर–19 वर्ग) आठवाँ स्थान, पुरस्कार राशि 8,000
दीपक साहू नौवाँ स्थान, पुरस्कार राशि 7,000 रुपये
राव पी.एन. (वरिष्ठ 61+) – पुरस्कार राशि 4,500 रुपये
संस्कार कश्यप सत्रहवाँ स्थान, पुरस्कार राशि 2,000 रुपये
शिवांश शुक्ला (सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड अंडर–17 वर्ग) पुरस्कार राशि 3,000

 

सास्त्री पी.एल. (सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ 60+) – पुरस्कार राशि 3,000
आयुष दत्ता (सर्वश्रेष्ठ अंडर–19 वर्ग)
यश सिंह(सर्वश्रेष्ठ अंडर–17 वर्ग)
बोटुकु पूजन (सर्वश्रेष्ठ अंडर–17 वर्ग)
आदित्य जैन(सर्वश्रेष्ठ अंडर–17 वर्ग)
ईशान सैनी(सर्वश्रेष्ठ अंडर–15 वर्ग)
विवान रॉय (सर्वश्रेष्ठ अंडर–15 वर्ग)
शिल्प कुमार घोड़ेश्वर (सर्वश्रेष्ठ अंडर–11 वर्ग) – ट्रॉफी
अनिका रेड्डी गोलूगुरी(सर्वश्रेष्ठ अंडर–09 बालिका वर्ग)
आमंदी साई(सर्वश्रेष्ठ अंडर–07 बालिका वर्ग)

 

यह प्रतियोगिता नागपुर स्थित जी.एच. रायसोनी इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में सम्पन्न हुई, जिसमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल समेत पूरे भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हुए।

 

 

छत्तीसगढ़ का शतरंज में बढ़ता वर्चस्व
इस प्रतियोगिता ने एक बार फिर यह साबित किया कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी छाप छोड़ रहे हैं। युवा खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन आने वाले समय में राज्य को और भी बड़े खिताब दिलाएगा।

 

 

टीम चेस सिटी रायपुर एवं छत्तीसगढ़ शतरंज परिवार समस्त विजेता खिलाड़ियों, उनके कोच एवं अभिभावकों को हृदय से बधाई प्रेषित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!