CG BREAKING:रायपुर में बड़ा हादसा….नशे में धुत ड्राइवर ने हाइवा खारुन नदी में उतारी…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। नशे में धुत हाइवा ड्राइवर ने अपना वाहन अनियंत्रित कर महादेव घाट स्थित खारुन नदी में घुसा दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

 

सूचना मिलते ही अमलेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई है।

मिली जानकारी के अनुसार

  • हाइवा अमलेश्वर (जिला दुर्ग) से रायपुर की ओर आ रही थी।
  • अनियंत्रण के चलते वाहन सीधे खारुन नदी में जा घुसा।
  • यह घटना रायपुरा ब्रिज के समीप हुई।
  • गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
  • ड्राइवर ने तैरकर अपनी जान बचाई।

 

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
आसपास मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था और पूरे रास्ते वाहन को लहराते हुए ले जा रहा था। इस कारण यह गंभीर हादसा हुआ।

 

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!