दुर्ग ब्रेकिंग: SSP विजय अग्रवाल ने चार निरीक्षकों-उप निरीक्षक का किया तबादला…..देखें लिस्ट
दुर्ग:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में प्रशासनिक कारणों से चार निरीक्षक एवं उप निरीक्षक के स्थानांतरण किए गए हैं।

यह आदेश 16 अगस्त 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
प्रशासनिक कारणों से निम्नांकित निरीक्षक / उप निरीक्षक को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी तौर पर उनके नाम के सम्मुख दर्शित स्थान में स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है –
| क्रमांक | पदनाम | नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
|---|---|---|---|---|
| 1 | निरीक्षक | मनीष शर्मा | यातायात | थाना प्रभारी छावनी |
| 2 | निरीक्षक | महेश ध्रुव | एसीसीयू दुर्ग | थाना प्रभारी उतई |
| 3 | निरीक्षक | पी. डी. चन्द्रा | थाना प्रभारी कुम्हारी | यातायात |
| 4 | उप निरीक्षक | योगेश्वर वर्मा | पुरानी भिलाई | थाना प्रभारी कुम्हारी |

उक्त अधिकारी/कर्मचारी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना में आमद देंगे।
दुर्ग पुलिस

