दुर्ग ब्रेकिंग: कमरछठ पर सगरी पूजा कर महिलाओं ने मांगी संतान की लंबी आयु व सुख समृद्धि

 

दुर्ग/ 14 अगस्त। न्यू आदर्श नगर,मीनाक्षी नगर में महिलाओं ने गुरुवार को अपनी संतान की लंबी आयु व उसकी सुख-समृद्धि की कामना को लेकर गुरुवार को कमरछठ का व्रत रखा। इस पर्व में दो गड्ढे खोदे जाते हैं, जिसे सगरी कहा जाता है।

बड़ी संख्या में महिलाओ ने कमरछठ का व्रत रखा और पूजा की। यह त्योहार संतान की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए मनाया जाता है।कमरछठ, जिसे हलषष्ठी या ललही छठ भी कहा जाता है, एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इस दिन, माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं और विशेष पूजा करती हैं।इस त्योहार में, महिलाएं महुआ के दातुन से दांत साफ करती हैं, स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनती हैं और व्रत का संकल्प लेती हैं।

महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा की हैं। इसके अलावा, एक चौकी पर कपड़ा बिछाकर कलश स्थापित की और पूजा अर्चना कर कथा सुनाया गया।कमरछठ के दिन, पसहर चावल का विशेष महत्व होता है।इस अवसर पर उषा राजपूत,सरिता ठाकुर,स्वेता बक्शी,ज्योति कन्नौजे,पूनम सिंह,दीपिका बघेल,रितिका गौतम,प्रियंका सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!