दुर्ग ब्रेकिंग: भिलाई में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भक्ति और संस्कृति का संगम

भिलाई। भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राधा कृष्ण सेवा समिति, छत्तीसगढ़ एवं डॉ. जय प्रकाश यादव के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राधा कृष्ण मंदिर, कोसानगर टोल प्लाजा, भिलाई में 16 एवं 17 अगस्त 2025 को प्रतिदिन सायं 7:00 बजे से प्रारंभ होगा।

पहला दिन (16 अगस्त)

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ भजन संध्या से होगा, जिसमें भक्तजन मधुर भजनों के रस में डूबेंगे। इसके साथ ही पांडवानी के माध्यम से महाभारत की रोचक कथा-वाचन शैली और लोकनृत्य-गीत के जरिए क्षेत्रीय लोकसंस्कृति की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

 

दूसरा दिन (17 अगस्त)

दूसरे दिन तिहार लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, भव्य दही हांडी प्रतियोगिता और छत्तीसगढ़ी फिल्मी सितारों का कला सम्मान समारोह विशेष आकर्षण होंगे।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित इस अवसर पर शामिल होकर भक्ति, संस्कृति और आनंद से ओतप्रोत श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लेने का आह्वान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!