CG BREAKING: ढाबे में खूनी विवाद, रायपुर के 3 युवकों की चाकू मारकर हत्या….
छत्तीसगढ़: अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा मोड़ स्थित अन्नपूर्णा ढाबा में सोमवार रात आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना में रायपुर के तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढाबा परिसर में कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान रायपुर से आए पांच युवक भी मौके पर पहुंचे और विवाद में शामिल हो गए। विवाद के दौरान कुछ आरोपियों ने रायपुर के युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
मृतक की पहचान नितिन तांडी, सुरेश टांडी और आलोक सिंह (निवासी सुमित नगर, नहर पारा, रायपुर) के रूप में हुई है। तीनों मृतक पेशे से पेटी कांट्रेक्टर थे।
अर्जुनी थाना पुलिस ने घटना के तुरंत बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

