BIG BREAKING: रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला — एयर इंडिया फ्लाइट का गेट लैंडिंग के बाद नहीं खुला, 160 यात्री घंटेभर कैद जैसे हालात में
रविवार रात रायपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण 160 यात्री करीब एक घंटे तक विमान के अंदर फंसे रहे। फ्लाइट में बिलासपुर के कोटा से विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, रायपुर में लैंडिंग के बाद विमान का मुख्य गेट तकनीकी खराबी के चलते नहीं खुल पाया। दरवाजा खोलने के प्रयास के दौरान केबिन स्क्रीन पर गेट से जुड़ा कोई सिग्नल नहीं मिला, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए चिंताजनक हो गई और यात्रियों में हलचल मच गई।

विमान क्रू और इंजीनियरिंग टीम के प्रयासों के बाद दरवाजा खोला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि इस घटना से एयरलाइन की तकनीकी तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

