दुर्ग-भिलाई में नकली सोने से लाखों की ठगी…..नकली सोने के टॉप्स देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

छावनी थाना क्षेत्र में ठगी करने वाले पर धारा 318 (4) बीएनएस की गई कार्यवाही।

आरोपी नरेन्द्र नंदलाल महेश्वरी के कब्जे से एक 10 ग्राम का चांदी का सिक्का एवं एक 05 ग्राम का चांदी का सिक्का बरामद किया गया ।

थाना छावनी अन्तर्गत प्रार्थी मनोज जैन पिता श्री राजेन्द्र जैन उम्र 40 साल निवासी गंजपारा दुर्ग प्रोपाईटर सहेली अलंकरण जवाहर मार्केट पावर हाउस भिलाई एवं पवन कुमार सोनी* पिता ओम प्रकाश सोनी उम्र 42 साल सा0 रामनगर राम जानकी मंदिर सुपेला थाना सुपेला प्रोपाईटर न्यू अभिषेक ज्वेलर्स सरकुलर मार्केट भिलाई के द्वारा उसके दुकान से एक व्यक्ति जो अपना नाम राजेश पाठक बताया जिसका उम्र करीबन 65 वर्ष होगा । प्रार्थियों के दुकान से एक सोने का अंगुठी एवं चांदी का सिक्का 10 ग्राम तथा न्यू अभिषेक ज्वेलर्स सरकुलर मार्केट भिलाई मे एक सोने का अंगूठी एवं 05-05 ग्राम का दो चांदी का सिक्का के बदले मे अपने पास रखे नकली सोने का टाप्स एक एक जोडी देकर धोखाधडी किये* है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 353/2025 धारा 318(4) बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 355/2025 धारा 318(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया । *विवेचना के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम नरेन्द्र नंदलाल महेश्वरी को छिपाकर ज्वेलरी दुकान में अपना नाम राजेश पाठक बताकर एक सोने का अंगूठी एवं 05-05 ग्राम का दो चांदी का सिक्का के बदले मे अपने पास रखे नकली सोने का टाप्स एक एक जोडी देकर धोखाधडी करना स्वीकार किया। मामला अजमानतीय होने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।*
थाना प्रभारी थाना छावनी उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उप निरीक्षक वरूण देवता, सउनि विनय कुमार रजक, आरक्षक विकाश की टीम विवेचना मे आवश्यक सहयोग तत्काल किया जाकर आवश्यक कार्यवाही कि गयी।

नाम आरोपी :- नरेन्द्र नंदलाल महेश्वरी पिता नंदलाल महेश्वरी उम्र 67 साल निवासी हाल गोकुल टाऊन शिप फ्लेट मकान नं. ए/202 गोकुल टाऊन रोड, विरार बेस्ट थाना बोलिंज जिला थाना महाराष्ट्र के द्वारा दो ज्वेलरी दुकान (1) सहेली अलंकरण जवाहर मार्केट पावर हाउस भिलाई मे एक सोने का अंगुठी एवं चांदी का सिक्का 10 ग्राम (2) न्यू अभिषेक ज्वेलर्स सरकुलर मार्केट भिलाई मे एक सोने का अंगूठी एवं 05-05 ग्राम का दो चांदी का सिक्का लिये बदले मे अपने पास रखे नकली सोने का टाप्स एक एक जोडी देकर धोखाधडी किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!