अतुल पर्वत ने उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट….
भिलाई “कैन डू पर्वत फाउंडेशन” के अध्यक्ष एवं भाजपा के युवा नेता अतुल पर्वत आज गोरखपुर की पावन धरा पर पहुँचे, जो शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की तपोस्थली रही है। यहाँ उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं हिंदुत्व की अलख जगाने वाले जननायक योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अतुल पर्वत ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर ‘बस्तर का कल्पवृक्ष’ स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किया। उन्होंने कहा,
“मैं माननीय मुख्यमंत्री योगी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को समय देकर कृतार्थ किया।”
भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश के सामाजिक सरोकारों और युवाओं की भूमिका पर भी विचार-विमर्श हुआ।

