दुर्ग ब्रेकिंग: उत्कृष्ट सामाजिक एवं रचनात्मक सेवा के लिए दिलीप ठाकुर “वीरांगना रानी दुर्गावती सम्मान” से सम्मानित
7 जुलाई 2025/ जिला आदिवासी गोंड महासभा द्वारा राजनांदगांव के रामकृष्ण नगर स्थित पद्मश्री गुहाराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में गोंडवाना की महान महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती की 461वीं बलिदान दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। विशेष अतिथि के रूप में सांसद संतोष पांडे, गोंड महासभा अध्यक्ष एम.डी. ठाकुर, श्रम विभाग अध्यक्ष योगेश्वर दत्त मिश्रा, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत सहित समाज के अनेक प्रमुख गणमान्यजन मंचासीन रहे।
समारोह के अंतर्गत समाज के विशिष्ट क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इन्हीं में दुर्ग जिला चिकित्सालय जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य श्री दिलीप ठाकुर को “वीरांगना रानी दुर्गावती सम्मान” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा एवं रचनात्मक सामाजिक योगदान के लिए दिया गया।
इस अवसर पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति तथा श्री सत्य साईं सेवा समिति के सदस्यों ने श्री दिलीप ठाकुर को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
सम्मान समारोह में सीताराम ठाकुर को भी समाज में उनकी विशिष्ट भूमिका के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया

