CG BREAKING: दुर्ग पुलिस की सख्त कार्यवाही: उर्स पाक में देर रात बज रहे चार DJ जब्त, संचालकों पर केस दर्ज…..
दुर्ग कोतवाली पुलिस की कार्यवाही,
देर रात बज रहे डीजे को किया जप्त,
चार डीजे मय वाहन को किया जप्त,
डीजे संचालक के विरूद्ध कोलाहाल अधिनियम के तहत् कार्यवाही,
एक वाहन चालक के विरूद्ध एमव्ही एक्ट के तहत् कार्यवाही,
दुर्ग: एकता उत्सव (उर्स पाक) वर्ष 2025 के सदस्यों एवं डीजे संचालकों को बैठक लेकर माननीय न्यायालय के दिशा-निर्देश एवं जिला कलेक्टर महोदय द्वारा दिये गये निर्देशो से अवगत करा कर निर्देशित किया गया था एवं रात्रि 10:00 बजे के बाद से डीजे नहीं बजाने के संबंध में आदेशित किया गया था। दिनांक 18.05.2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि पटेल चौक दुर्ग में कव्वाली कार्यक्रम (उर्स पाक) में चादर चढ़ावे हेतु अधिक आवाज में डीजे संचालन कर रहे हैं, सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर डीजे संचालको को डीजे संचालन करने के संबंध में अनुमति आदेश पेश करने को कहा गया जो अनुमति नहीं होना लिखित देने पर अनावेदकगण 01. इन्द्र कुमार पिता जानू राम कुम्हार उम्र 35 साल पता गुढियारी रायपुर जिला रायपुर (छ०ग०) के कब्जे से टाटा वाहन क्रमांक CG 07 CA 5799, 02. संदीप संवते पिता स्व. प्रदीप सिंह उम्र 35 साल निवासी स्टेशनपारा राजनांदगांव के कब्जे से वाहन क्रमांक CG 04 JD 9142, 03. हेमंत यादव पिता परदेशी राम यादव उम्र 40 साल निवासी गोवर्धन चौक बैगापारा दुर्ग के कब्जे से टाटा वाहन क्रमांक CG 07 CA 3264, 04. शेख जमील पिता शेख जमाल उम्र 45 साल निवासी पोलसायपारा दुर्ग के कब्जे से टाटा वाहन क्रमांक CG 04 LU 9927 में लगे डीजे सेट साउण्ड बॉक्स सिस्टम को समक्ष गवाहों के जप्त कर छ.ग. कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 15 एवं एक वाहन क्रमांक CG 07 CW 8856 पर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई। अनावेदक सदर का कृत्य धारा सदर का अपराध करना सबूत पाये जाने से माननीय न्यायालय में इस्तगासा न्याय हेतु पेश किया जाता है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा, सउनि मोहन लाल साहू, किरेन्द्र सिंह, प्र.आर. योगेश चंद्राकर, आरक्षक सुरेश जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।
1/2
नाम आरोपीगणः 01. इन्द्र कुमार पिता जानू राम कुम्हार उम्र 35 साल पता गुढियारी रायपुर जिला रायपुर (छ०ग०) के कब्जे से टाटा वाहन क्रमांक CG 07 CA 5799,
02. संदीप संवते पिता स्व. प्रदीप सिंह उम्र 35 साल निवासी स्टेशनपारा राजनांदगांव के कब्जे से वाहन क्रमांक CG 04 JD 9142,
03. हेमंत यादव पिता परदेशी राम यादव उम्र 40 साल निवासी गोवर्धन चौक बैगापारा दुर्ग के कब्जे से टाटा वाहन क्रमांक CG 07 CA 3264,
04. शेख जमील पिता शेख जमाल उम्र 45 साल निवासी पोलसायपारा दुर्ग के कब्जे से टाटा वाहन क्रमांक CG 04 LU 9927

