CG BREAKING: शादी का झांसा देकर 10 साल तक किया शोषण, कांग्रेस नेता पर युवती ने दर्ज कराया रेप का मामला……

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी का झांसा देकर युवती से 10 वर्षों तक शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी युवक छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव मो. आमिर सिद्दकी (35 वर्ष) है। पीड़िता की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस का बयान:
एएसपी पद्मश्री तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता और आरोपी की मुलाकात वर्ष 2015 में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आमिर ने युवती से शादी का वादा किया, लेकिन परिवार वालों की सहमति नहीं मिलने के बावजूद दोनों का रिश्ता चलता रहा।

गर्भवती होने पर कराया गर्भपात:
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान वह गर्भवती भी हुई थी, लेकिन आमिर ने उसे शादी का झांसा देकर एबॉर्शन करवा दिया। हाल ही में युवती को जानकारी मिली कि आमिर किसी अन्य लड़की से निकाह करने वाला है, जिस पर उसने विरोध किया और शादी का दबाव बनाया। जब आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया, तो पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कोर्ट में बिफोर टाइम पेश किया गया आरोपी:
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को समय से पहले कोर्ट में पेश किया। इसके लिए दुर्ग जिला न्यायालय की संबंधित कोर्ट को बिफोर टाइम खोला गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!