दुर्ग ब्रेकिंग: मोबाईल रिपेयरिंग एवं नेक बैंक खरीदने की बात कर धोखा देकर करवा लिया रकम ट्रांसफर और हो गया फरार……

दिनांक 21.04.2025 को संध्या प्रार्थी अरविन्द कुमार मिश्रा की आकाशगंगा सुपेला स्थित दुकान में एक लड़का नितिन सोनी प्रार्थी को मोबाईल रिपेयरिंग व नेक बैंक खरीदने संबंधी बात करते हुए कि उसके पिता मार्केट में फंस गए है, मैं पैसा लाकर देता हूँ कहकर धोखा देकर 20000/- रूपये ट्रांसफर करवा लिया और फरार हो गया। आरोपी व्दारा इसी प्रकार विभिन्न स्थलों पर इसी प्रकार अपराध कारित करते रहता है। दिनांक 26.04.2025 को प्रार्थी अरविन्द कुमार मिश्रा की इस रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अप.क्र. 474/2025 धारा 318 (4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

सुपेला पुलिस व्दारा आरोपी की पतासाजी कर आरोपी नितिन सोनी को गिरफ्तार कर नियमानुसार जेल दाखिल किया गया ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सुपेला, उप निरीक्षक दीपक चौहान, आरक्षक सूर्यप्रताप की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

आरोपी –

नितिन सोनी, साकिन अशोका बिरयानी स्टाफ रूम, नेहरू नगर सुपेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!