CG BREAKING: उज्जैन में बड़ा हादसा, महाकाल मंदिर में गिरी दीवार, 2 श्रद्धालुओं की मौत कई लोग घायल

उज्जैन (Ujjain) में तेज बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बारिश के कारण अचानक महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) गेट क्रमांक 4 की एक दीवार ढह गई। जिसके मलबे में कुछ लोग दब गए। वहीं इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है। उज्जैन में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है लेकिन इस बारिश से महाकाल मंदिर क्षेत्र में आफत आ गई। महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 पर ज्योतिशाचार्य पंडित आनंद शंकर व्यास के मकान के पास अचानक एक पुरानी दीवार ढह गई। दीवार के पास सामान बेचने वाले कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए। महाकाल मंदिर प्रशासन को सूचना दी गई कि दीवार गिरने की वजह से कुछ लोग मलबे में दब गए हैं। एसपी प्रदीप शर्मा में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं इस हादसे में अभी रेस्क्यू चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!