CG BREAKING: दुर्ग जिलें में NIA की सुबह सुबह छापेमारी, नक्सलियों से कनेक्शन का शक
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में एनआईए की टीम ने दबिश दी है. गुरुवार सुबह एनआईए टीम के अधिकारी जमुल स्थित एनजीओ संचालक कलादास डहरिया के घर पहुंचे. अधिकारियों ने यहां से लेपटॉप, पेन ड्राइव सहित मोबाइल फोन जब्त किया है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों से सांठगांठ के शक पर यह दबिश की गई है. आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हैं. एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है.
कलाकार और छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के सदस्य कलादास डहरिया के घर छापा मारा और उससे पूछताछ की. एनआईए को शक है कि कलादास डहरिया छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सल एक्टिविटी से जुड़ा हुआ है.

