छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: सीनियर क्लर्क ने ऑफिस की चौथी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली, बनाया लाइव VIDEO

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में एक सीनियर क्लर्क ने अपने ऑफिस की चौथी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। जमीन पर टकराकर उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में युवक के कूदने का 7 सेकेंड का लाइव वीडियो भी आया है। जिसमें वह रेलिंग को पार करते और कूदते हुए दिखाई दे रहा है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।युवक की पहचान 35 साल के नरेश साहू के तौर पर हुई है। वह नवा रायपुर के पर्यावास भवन में वरिष्ठ सहायक लेखा के पद पर काम करता था। शुक्रवार को वह रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचा फिर 10 बजकर 40 मिनट पर बाहर निकला। इसके बाद इमारत की चौथी मंजिल के रेलिंग के पास पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!