छत्तीसगढ़ में आज हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग नें किया अपडेट

RAIPUR: मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों के जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिण भाग में अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधि में हल्की कमी होने की संभावना है। हालांकि ज्यादातर भागों में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी और गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेगी। इसके बाद फिर प्रदेशभर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!