CG BREAKING: छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में 700 पदों पर भर्ती, सहायक प्राध्यापक समेत कई पद खाली……देखें लिस्ट

डिजिटल डेस्क | दुर्ग/ रायपुर: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारी के कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जानकारी के अनुसार सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण करते हुए विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप भी तैयार कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए विभाग ने 24 फरवरी 2026 को सभी आवश्यक जानकारी के साथ Chhattisgarh Public Service Commission को पत्र भी भेज दिया है।

इन विषयों में होगी सहायक प्राध्यापकों की भर्ती

शासकीय महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक के पदों के लिए कई विषयों में भर्ती की जाएगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणित, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र और प्राणीशास्त्र के 50-50 पद, अर्थशास्त्र, इतिहास और भूगोल के 25-25 पद, कंप्यूटर एप्लीकेशन के 15 पद, वाणिज्य के 75 पद तथा विधि के 10 पद शामिल हैं।

इसके अलावा 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इन सभी पदों को मिलाकर कुल 700 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे राज्य के सरकारी कॉलेजों में शिक्षण और सहायक सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!